Daily Updates
➥ इजराइल की संसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल‘ (Speaker of the Knesset Medal) से सम्मानित किया।
➥ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल (Kerala) राज्य का नाम बदलकर केरलम (Keralam) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
➥ गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।
February 2025
- बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने देल्ही कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता।
- एशिया का सबसे बड़ा नागर विमानन कार्यक्रम विंग्स इंडिया 2026 (Wings India 2026) हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुरू।
- Budget 2025
January 2025
- बेंगलुरु के गुंजुर में राष्ट्रीय जूनियर खो–खो प्रतियोगिता शुरू।
December 2025
- भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में 120 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले पिनाका रॉकेट (Pinaka rocket) का पहला सफल परीक्षण किया।
- झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली है।
- ISRO ने अमेरिका की AST SpaceMobile का BlueBird Block-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट LVM3-M6 रॉकेट से लॉन्च किया। यह LEO का सबसे बड़ा व्यावसायिक सैटेलाइट और भारत से LVM3 द्वारा लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी पेलोड है, जो साधारण स्मार्टफोन को सीधे 4G/5G कनेक्टिविटी और सेवाएं पहुंचाएगा।
- 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में “परम वीर दीर्घा” का उद्घाटन किया। इस परम वीर दीर्घा में भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परम वीर चक्र से सम्मानित सभी 21 वीर सैनिकों के चित्र लगाए गए हैं।
- ऑस्ट्रेलिया (Australia) 16 साल से कम उम्र के किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर बैन (Ban Social Media) लगाने वाला पहला देश बन गया है।
- माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारत में 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है, जो देश के AI इंफ्रास्ट्रक्चर (AI infrastructure) को बढ़ावा देने के लिए एशिया में सबसे बड़ा निवेश है।
November 2025
- KIUG : 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 राजस्थान में शुरू हो रहे हैं।
- Hayli Gubbi volcano, Ethiopia : इथियोपिया के हाइली गुब्बी ज्वालामुखी ने लगभग 10,000 वर्षों में पहली बार रविवार को विस्फोट किया। विस्फोट से उठी हवा में उड़ती राख की घटा ने उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों को छूआ, जिनमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब शामिल हैं।
- Amul और IFFCO ने कोऑपरेटिव्स की ग्लोबल रैंकिंग में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है।
October 2025
⇒ IMD ने अरब सागर में बने चक्रवात ‘शक्ति’ (Cyclone Shakhti) को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में वर्गीकृत करते हुए महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के लिए साइक्लोन अलर्ट जारी किया है।
⇒ चक्रवात मोंथा (Cyclone Montha) के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के तटीय जिलों में भारी बारिश।
⇒ भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप क्रिकेट ट्रॉफी जीती। Player of Tournament – Abhishek Sharma, Player of Final Match – Tilak Verma
⇒ निशानेबाजी में, भारत की अनुष्का ठोकुर (Anushka Thokur) ने दिल्ली में ISSF जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
⇒ 2025 नोबेल पुरस्कार विजेता की पूरी सूची Link
September 2025
⇒ भारत ने 2000 किमी मारक क्षमता वाली अग्नि-प्राइम इंटरमीडिएट रेंज मिसाइल (Agni-Prime Intermediate Range Missile) का पहला सफल परीक्षण विशेष रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर (rail-based mobile launcher system) से किया।
⇒ केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने जनरल अनिल चौहान की चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में सेवा अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी है। अब वे 30 मई 2026 तक इस पद पर कार्य करेंगे। जनरल चौहान 28 सितंबर 2022 को CDS के रूप में नियुक्त हुए थे। इस पद के साथ वे भारत सरकार के सैन्य मामलों विभाग में सचिव के रूप में भी कार्यरत रहेंगे।
⇒ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार (Swasth Nari, Sashakt Parivar) अभियान 2025 – महिलाओं और परिवार के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहल। Link
⇒ सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में ज्ञान भारतम् पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
⇒ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया (Semicon India) – 2025 का उद्घाटन किया।
August 2025
⇒ अन्नू रानी (Annu Rani) ने पोलैंड प्रतियोगिता में महिलाओं की भाला फेंक (javelin) में स्वर्ण पदक जीता।
July 2025
⇒ प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में भाग लेंगे।
⇒ पहली बार खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील में आयोजित किया जाएगा।
⇒ जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सी-फ्लड (C-FLOOD) नामक एक वेब-आधारित प्रणाली का उद्घाटन किया, जो गांव स्तर पर दो दिन पहले बाढ़ की भविष्यवाणी करती है। वर्तमान में यह प्रणाली महानदी, गोदावरी और तापी नदी घाटियों को कवर करती है, और यह राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन का हिस्सा है।
⇒ प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार’ (The Officer of the Order of the Star of Ghana) प्रदान किया गया।
June 2025
⇒ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरु आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे।
⇒ ईरानी परमाणु स्थलों पर सटीक हमले करने के लिए अमेरिका द्वारा ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’ शुरू किया गया
⇒ ऑपरेशन सिंधु के तहत भारतीय नागरिकों को ईरान और इजराइल से निकाला गया।
⇒ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 नवंबर में जयपुर में आयोजित किए जाएंगे।
⇒ भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है, क्योंकि स्पेसएक्स द्वारा प्रक्षेपित एक्सिओम-4 के चालक दल के सदस्य शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
⇒ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसंबर को एकतरफा दबावपूर्ण उपायों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International day against unilateral coercive measures) घोषित किया।
⇒ 17 जून विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस (Combat Desertification and Drought Day) पर सरकार ने जोधपुर के शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (Arid Forest Research Institute) में “मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम के लिए रणनीति” पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
⇒ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनाडा के कनानसकीस (Kananaskis) में G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
⇒ भारत की पवन ऊर्जा क्षमता 10.5% बढ़कर 2025 तक 51.5 GW तक पहुंची।
⇒ साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ (Grand Cross of the Order of Makarios III) से सम्मानित किया
⇒ केंद्र ने 2027 में 16वीं जनगणना कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, , जो 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर दो चरणों में आयोजित की जाएगी। यह 1931 के बाद पहली राष्ट्रव्यापी जाति गणना होगी; पिछली जनगणना 2011 में हुई थी।
⇒ 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस और वैश्विक पवन दिवस के रूप में मनाया जाता है
⇒ भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट (NOMADIC ELEPHANT) उलानबटार में संपन्न हुआ।
⇒ बोइंग 787-8 विमान दुर्घटना में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, एयर इंडिया ने विमान में सवार 241 लोगों की मौत की पुष्टि की।
⇒ भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज (social security coverage) 64.3% तक बढ़ा, विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर : ILO
⇒ पूर्व कप्तान एमएस धोनी को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल किया गया।
⇒ विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026 में भारत की वृद्धि दर 6.3% रहने का अनुमान लगाया।
⇒ फ्रांस और कोस्टा रिका 9 से 13 जून, 2025 तक नीस में तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC3) का सह-आयोजन कर रहे हैं।
May 2025
⇒ India Mobile Congress (इंडिया मोबाइल कांग्रेस) 8 से 11 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित।
⇒ नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा है कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
⇒ केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने गोवा में राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र में ध्रुवीय भवन और सागर भवन (Polar Bhavan and Sagar Bhavan) का उद्घाटन किया।
⇒ राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (चरण-I) के दौरान 06 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान किए।
⇒ दीव में पहली बार खेलो इंडिया बीच गेम्स (Khelo India Beach Games) का उद्घाटन किया गया
⇒ मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य (India’s first fully literate state) बन गया।
⇒ बानू मुश्ताक के लघु कहानी संग्रह हार्ट लैंप (Heart Lamp) ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। सुश्री बानू प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लेखिका बन गई हैं।
⇒ त्रिबेनी राय द्वारा निर्देशित सिक्किमी फिल्म शेप ऑफ मोमो (Shape of MoMo) को 2025 के कान फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) में प्रतिष्ठित “HAF गोज टू कान्स” कार्यक्रम के लिए चुना गया।
⇒ प्रधानमंत्री देश भर में 103 अमृत भारत स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे।
⇒ निशानेबाज कनक ने जर्मनी में जूनियर विश्व कप (Junior World Cup) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
⇒ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 690.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे भारत दुनिया में चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद चौथा सबसे बड़ा भंडार बन गया है।
⇒ भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) ने दुबई, UAE में अपना पहला विदेशी परिसर (overseas campus) स्थापित करने की घोषणा की है।
April 2025
⇒ World Earth Day 22 April – विश्व पृथ्वी दिवस, 22 अप्रैल को ‘Our Planet, Our Power’, थीम के तहत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ‘Save Earth Conclave’ का उद्घाटन किया।
⇒ ICOMOS (International Council on Monuments and Sites) ने 18 अप्रैल को स्मारक और स्थल के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में विश्व धरोहर दिवस घोषित किया है। इस वर्ष विश्व धरोहर दिवस 2025 की थीम “आपदा और संघर्ष से खतरे में पड़ी विरासत” है।
Important Links
- National Events 2026 : Daily Updates | समसामयिकी 🔗
- CG Current Affairs 2026 : Daily Updates | समसामयिकी 🔗
For More Updates ! Join DKAcademyCGPSC WhatsApp and Telegram Channel
