Deendayal Upadhyay Landless Agricultural Labourers Welfare Scheme

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने न्यू सर्किट हाउस स्थित आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। यह योजना राज्य के भूमिहीन परिवारों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 5,62,112 हितग्राही परिवारों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा तथा सरकार द्वारा ₹562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये की राशि भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रदान की जाएगी।
जो धरती को अपने पसीने से सींचते हैं,
जो श्रम की तपिश से समृद्धि के बीज बोते हैं,
आज उन श्रमवीरों के सम्मान का दिन है,
जो विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रखते हैं।दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 4,95,965 श्रमिक परिवारों को ₹10,000 प्रति हितग्राही की…
pic.twitter.com/1r7myZ1FjR— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai)
March 25, 2026
