स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2025 | Swasth Nari


Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyan 2025

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (SNSPA) भारत सरकार का एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य अभियान है, जिसे 17 सितम्बर 2025 को  शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता और पोषण सहायता प्रदान करना है।

यह अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा और पूरे देश में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा।

मुख्य विशेषताएँ:

  • महिलाओं के लिए एनीमिया, डायबिटीज़, कैंसर, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की जाँच।
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण और पोषण सहायता।
  • SASHAKT पोर्टल के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग।
  • निक्षय मित्र और स्वयंसेवकों की भागीदारी से सामुदायिक समर्थन।

भारत सरकार ने मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को मज़बूत बनाने के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य सुरक्षित प्रसव, पोषण, और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करना है।

महत्वपूर्ण योजनाएँ:

  • जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK): गर्भावस्था और प्रसवोत्तर जटिलताओं के लिए मुफ्त सेवाएँ प्रदान हेतु।
  • जननी सुरक्षा योजना (JSY): आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए वित्तीय सहायता।
  • सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (SUMAN): गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए शून्य-लागत स्वास्थ्य सेवाएँ।
  • मिशन इंद्रधनुष: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण कवरेज बढ़ाने हेतु।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA): गर्भावस्था की पहली तिमाही में चार नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच।
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY): पहली संतान के लिए ₹5,000 और दूसरी बेटी होने पर ₹6,000 का लाभ।
  • सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान: पोषण और स्वास्थ्य सुधार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 1,000 पंचायतों को सम्मान।

ये सभी योजनाएँ मिलकर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की दिशा में कार्य कर रही हैं और विकसित भारत 2047 के विज़न को मज़बूती प्रदान करती हैं।


Important Links

For More Updates ! Join DKAcademyCGPSC WhatsApp and Telegram Channel