05_ES2025_DKAcademyCGPSC

ES-05 लोक वित्त : छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 | CG Public Finance [ Notes, PDF, MCQs ]


Chapter 5 : Public Finance [CG Economic Survey 2024-25]

मुख्य बिन्दु

  • बजट का उद्देश्य ऐसे आर्थिक वातावरण का निर्माण करना होता है जिसमें सामाजिक एवं आर्थिक लक्ष्यों की पूर्ती के लिए संसाधन उपलब्ध हो सके।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल राजस्व प्राप्तियों में पिछले वर्ष की तुलना में 13.07 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के कुल कर राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 16.61 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व का योगदान 74.42 प्रतिशत अनुमानित है।
  • गैर कर राजस्व में प्रमुख योगदान कर भिन्न राजस्व का है। वर्ष 2024-25 के कुल गैर कर राजस्व प्राप्तियों में इसका योगदान 58.07 प्रतिशत अनुमानित है।
  • वर्ष 2024-25 में राजस्व प्राप्ति रू. 125900 करोड़ एवं राजस्व व्यय रू. 124840.01 करोड़ अनुमानित है। इस प्रकार राजस्व आधिक्य रू. 1059.99 करोड दर्शाता है।

5.1 वार्षिक बजट वर्ष 2024-2025 वार्षिक बजट का उददेश्य ऐसे आर्थिक वातावरण का निर्माण करना होता है, जिसमें सामाजिक आर्थिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिये संसाधन उपलब्ध हो सके। बजट मात्र आय एवं व्यय का पत्रक ही नहीं होता वरन यह शासकीय नीतियों का महत्वपूर्ण घोषणा पत्र होता है। बजट वर्ष 2024-25 इस दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया कि राज्य की विकास आवश्यकताओं एवं अतिरिक्त कर भार के बीच उचित संतुलन बना रहे।

  • वर्ष 2022-23 में राजस्व आधिक्य रू. (+) 8592.10 करोड़ के बावजूद वित्तीय घाटा रु. (-) 4691. 22 है. जो वर्ष 2023-24 में रू. (-) 33367.89 करोड़ से कम होकर 2024-25 में रू. (-) 19695.63 करोड़ अनुमानित है। बजट सारांश सारणी में दर्शाया जाता है।

5.2 राजस्व प्राप्तियाँ मार्च 2024 में प्रस्तुत बजट अनुमान अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल राजस्व प्राप्तियाँ रू. 125900.00 करोड़ अनुमानित है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 13.07 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर राजस्व रू. 93700.00 करोड़ अनुमानित है, जबकि वर्ष 2023-24 में पुनरीक्षित अनुमान रू. 80350.00 करोड़ अनुमानित रहा, अर्थात कर राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 16.61 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। इसी प्रकार गैर-कर राजस्व में 3.87% वृद्धि अनुमानित है। गैर कर राजस्व वर्ष 2023-24 में पुनरीक्षित अनुमान रू. 31000 करोड़ रूपये की तुलना में वर्ष 2024-25 में रू 32200 करोड़ अनुमानित है।

5.3 कर राजस्वः- वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल कर राजस्व में 16.61 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। कर राजस्व में प्रमुख योगदान राज्य का स्वयं का कर राजस्व का है। केन्द्रीय करों के कर राजस्व में 10. 69 प्रतिशत वृद्धि होना अनुमानित है, जबकि राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 22.41 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर राजस्व में राज्य के स्वयं के करों का अंश 53.04 प्रतिशत अनुमानित है, एवं कुल राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व का योगदान 74.42 प्रतिशत अनुमानित है। सारणी में वर्ष 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक का कर राजस्व विवरण दर्शाया गया है।

5.4 गैर-कर राजस्वः गैर-कर राजस्व में प्रमुख योगदान राज्य के गैर कर राजस्व का है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गैर-कर राजस्व रू. 32200.00 करोड़ अनुमानित है। पिछले दो वर्षों में गैर-कर राजस्व की प्रवृत्ति एवं वर्ष 2024-25 बजट अनुमान नीचे सारणी में दर्शाया गया है।

5.5 राजस्व प्राप्तियाँ एवं व्ययः वर्ष 2023-24 पुनरीक्षित अनुमान अनुसार राजस्व व्यय को राजस्व प्राप्तियों से अधिक रखा गया, जो राजस्व घाटा को दर्शाता है। राजस्व प्राप्तियों एवं राजस्व व्यय का पिछले दो वर्षों का एवं वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान विवरण नीचे सारणी में दर्शाया गया है।

5.6 राजस्व व्ययः वेतन एवं मजदूरी पर व्यय, पेंशन एवं ब्याज की अदायगी, बाध्यता होने के साथ-साथ राजस्व व्यय के प्रमुख घटक है। राजस्व व्यय का विवरण नीचे चार्ट में दर्शाया गया है।

5.7 राजस्व प्राप्तियाँः वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल व्यय के 85.39 प्रतिशत भाग की पूर्ति राजस्व प्राप्तियों से होना अनुमानित है, यह भाग 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान में 74.92 प्रतिशत है। राजस्व प्राप्तियों का विस्तृत विवरण सारणी में दर्शाया गया है।

5.8 राज्य की वित्तीय स्थिति

5.9 राज्य के राजकोषीय सूचक

 

 


See also

References


Take an online test on the CG Economic Survey and CG Budget from the DKAcademyCGPSC App.


***

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *