PM फसल बीमा योजना के लिए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत


मुख्‍य बिंदु

  • PMFBY में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार दिया गया।
  • राज्य के दो जिले मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति को बेस्ट परफॉर्मिंग जिला का अवार्ड दिया गया।

CG PMFBY

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (MoAFW) द्वारा 18-19 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के शानदार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राज्य के मोहला – मानपुर – चौकी और सक्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


अभ्यास प्रश्न

Q) निम्नलिखित में से कौन से जिले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत “बेस्ट परफॉर्मिंग जिला” चुने गए हैं?
(A) रायगढ़ और बस्तर
(B) मोहला – मानपुर – चौकी और सक्ति
(C) बिलासपुर और दुर्ग
(D) कोरबा और कांकेर


Important Links

For More Updates ! Join DKAcademyCGPSC WhatsApp and Telegram Channel