श्रमिकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 03 नई योजनाओं की शुरुआत | CG Schemes

श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में प्रदेश के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए विष्णुदेव सरकार तीन नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है।

01) अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया की शुरुआत 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होगी।
02) निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना – पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को उच्च शिक्षा IIT-JEE, NEET, CA की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना की शुरुआत होगी।
03) मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना – प्रदेश के निर्माणी श्रमिकों और उनके बच्चों को कौशल उन्नयन (Skill development) हेतु निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना भी प्रारंभ की जाएगी।

बिना पंजीकृत श्रमिकों के मृत्यु पर भी मंडल देगा 1 लाख रूपए

पहले मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक को

  • कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रूपए,
  • स्थाई दिव्यांगत में 2.5 लाख रूपए,
  • सामान्य मृत्यु पर 01 लाख रूपए

यह राशि केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिक को दी जाती थी, लेकिन अब अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कार्यस्थल पर मृत्यु होती है तो उनके परिवार को 01 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

पहले के योजनाओं का होगा विस्तार 

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना सरकार ने प्रदेशभर में श्रमिकों को 5 रूपए में भरपेट भोजन मिल सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोलने की घोषणा की। वर्तमान में 09 जिलों में कुल 33 भोजन केंद्र संचालित हैं।

उत्कृष्ट शिक्षा योजना – इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों को श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी।


***

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *