विनोद कुमार शुक्ल, छत्तीसगढ़ के एक प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक, को भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “ज्ञानपीठ पुरस्कार” के लिए चुना गया है। श्री शुक्ल जी का जन्म 1 जनवरी 1947 को राजनांदगांव में हुआ था। वे लगभग पचास वर्षों से साहित्यिक लेखन में सक्रिय हैं। उनका पहला काव्य संग्रह “लगभग जय हिंद” वर्ष 1971 में प्रकाशित हुआ था।
उनके उपन्यास “नौकर की कमीज”, “खिलेगा तो देखेंगे” और “दीवार में एक खिड़की रहती थी” हिंदी साहित्य की श्रेष्ठ कृतियों में गिने जाते हैं। उनकी कहानियों की पुस्तकें जैसे “पीड़ पर कमरा” और “महाविद्यालय”, तथा कविताएँ जैसे “वह आदमी चला गया, नया गरम कोट पहनकर”, “आकाश धरती को खटकता है” और “कविता से लंबी कविता” पाठकों में अत्यंत लोकप्रिय हैं। उन्होंने बच्चों के लिए भी कई पुस्तकें लिखी हैं और उनके कार्यों का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
विनोद कुमार शुक्ल को इससे पहले गजानन माधव मुक्तिबोध फैलोशिप, रज़ा पुरस्कार और साहित्य अकादमी पुरस्कार जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।