बिलासपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) का शुभारंभ

KheloCG-min

Khelo India Tribal Games


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित लेट बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games – KITG) के लोगो, थीम सॉन्ग और शुभंकर का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। ये खेल 14 फरवरी 2026 से आयोजित किए जाएंगे।

‘मोरवीर’ बना खेलों का आधिकारिक शुभंकर

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण खेलों के आधिकारिक शुभंकर ‘मोरवीर’ का अनावरण रहा। यह नाम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है। ‘मोर’ का अर्थ छत्तीसगढ़ी में “मेरा” या “हमारा” होता है, जबकि ‘वीर’ साहस और पराक्रम का प्रतीक है। मोरवीर भारत के आदिवासी समुदायों की गौरव, पहचान और आत्मबल को दर्शाता है।

Image-Dec-26-06_36_17-AM-min-1

सात खेलों में होगी प्रतिस्पर्धा

खेलों के पहले संस्करण में कुल 07 प्रतिस्पर्धी खेल शामिल होंगे – तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, तैराकी और वेटलिफ्टिंग।
इसके अलावा दो डेमोंस्ट्रेशन खेल भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारत की पारंपरिक और स्वदेशी खेल विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पहला राज्य,जो पूरी तरह से आदिवासी खिलाड़ियों के लिए समर्पित राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करेगा।

चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी दीर्घकालीन सहायता

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का एक प्रमुख उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है। प्रतियोगिता के दौरान चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया एथलीट के रूप में शामिल किया जाएगा। इन्हें 8 वर्षों तक प्रति वर्ष 5 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसमें वित्तीय सहायता के साथ दीर्घकालीन प्रशिक्षण और समग्र सहयोग शामिल होगा।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, खेलो इंडिया योजना का हिस्सा हैं, जो केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और खेल उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। वर्ष 2020 में खेलो इंडिया गेम्स को स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सिग्नल्स एक्ट, 2007 के तहत “राष्ट्रीय महत्व का आयोजन” घोषित किया गया था।


Important Links
➥ CG Current Affairs 2025 : Daily Update


Join ! DKAcademyCGPSC WhatsApp & Telegram Channel