Chapter 3 : State Income [CG Economic Survey 2024-25]
मुख्य बिन्दु
- वर्ष 2025-26 के प्रचलित भावों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य में 6,31,29,076 लाख रू. अनुमानित है जो कि वर्ष 2024-25 से 11.57 प्रतिशत अधिक है।
- वर्ष 2025-26 के स्थिर भाव (2011-12) में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य पर 3,58,29,282 लाख रू. अनुमानित है जो कि वर्ष 2024-25 से 8.11 प्रतिशत अधिक है।
- राज्य में क्षेत्रवार वृद्धि वर्ष 2025-26 के लिए स्थिर भाव (2011-12) पर कृषि 7.49, उद्योग 7.21, सेवा 9.11 प्रतिशत अनुमानित है
- वर्ष 2025-26 में अखिल भारत के स्थिर भाव (2011-12) में सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य में 7.4 प्रतिशत वृद्धि जिसमें कृषि क्षेत्र का 3.1 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 6.2 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 9.1 प्रतिशत वृद्धि (आधार मूल्यों) पर अनुमानित।
- पूर्व वर्षों की भांति उद्योग क्षेत्र का योगदान सकल राज्य घरेलू उत्पाद (स्थिर भाव 2011-12) पर 2025-26 में सर्वाधिक 49.30 प्रतिशत होना अनुमानित।
- वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (स्थिर भाव 2011-12) में प्रतिशत वृद्धि सर्वाधिक संचार एवं प्रसारण सेवा से संबंधित (17.06) एवं लोक प्रशासन (16.54) पशुपालन में (13.11) तथा न्यूनतम वनोद्योग प्रक्षेत्र में (3.48) संभावित है।
- प्रति व्यक्ति आय (निवल राज्य घरेलू उत्पाद प्रचलित भाव के आधार पर) छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025-26 के अग्रिम अनुमान अनुसार 1,79,244 रू. वहीं अखिल भारत के लिए यह 2,19,575 रू. अनुमानित है।
सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान (2025-26), स्थिर भाव (2011-12) पर
छत्तीसगढ़ राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2025-26 का अग्रिम अनुमान बाजार भाव में स्थिर मूल्य (आधार वर्ष 2011-12) पर रु. 3,58,29,282 लाख अनुमानित है जो की गत वर्ष 2024-25 से 8.11 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।
सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान (2025-26), प्रचलित भाव पर
छत्तीसगढ़ राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2025-26 का अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य में प्रचलित भाव पर रु. 6,31,29,076 लाख अनुमानित है जो की गत वर्ष 2024-25 से 11.57 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

