Parivahan Arakshak Recruitment Exam 2026
CG Vyapam द्वारा परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

📌 पदों की कुल संख्या – 50
पद विवरण
➥ पद नाम: परिवहन आरक्षक
➥ विभाग: कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर
➥ सेवा श्रेणी: अराजपत्रित
➥ वेतन मैट्रिक्स: लेवल-4 (₹19500 – ₹62000)

महत्वपूर्ण तिथियां
➥ ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 30/01/2026
➥ आवेदन की अंतिम तिथि: 24/02/2026
➥ संभावित परीक्षा तिथि: 19/04/2026
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान के अंतर्गत 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
शारीरिक मापदण्ड
अभ्यर्थी की ऊंचाई 165 से.मी. से कम नहीं होनी चाहिए। सीने की माप- 81.50 से.मी. (बिना फुलाए), 86.50 से.मी. (फुलाकर) से कम नहीं होना चाहिए। [ विस्तृत जानकारी ]
चयन प्रक्रिया (परीक्षा योजना)
चयन दो चरणों में होगी, प्रथम चरण में वस्तुनिष्ठ परीक्षा एवं द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता
➥ प्रश्नों की संख्या: 100 (100 अंक)
➥ प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
➥ परीक्षा का समय: 2 घंटे (10:00 से 12:15)
[Note – वस्तुनिष्ठ प्रश्न में 1/4 ऋणात्मक अंक रहेंगे।]
पाठ्यक्रम (Syllabus)
➥ भारत का सामान्य ज्ञान एवं सामान्य गणितीय योग्यता।
➥ परिवहन, सड़क सुरक्षा एवं यातायात का सामान्य ज्ञान।
➥ छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान।
➥ छत्तीसगढ़ का भूगोल, जल, खनिज संसाधन, जलवायु एवं भौतिक दशायें।
➥ छत्तीसगढ़ की साहित्य, संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति।
➥ छत्तीसगढ़ की जनजातियां, बोली, तीज एवं त्यौहार।
➥ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि।
➥ छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढ़ांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज।
➥ छत्तीसगढ़ में मानव संसाधन एवं ऊर्जा संसाधन।
➥ छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समसामयिक घटनाएं।
Previous Year Question Paper
➥ CG Vyapam – Previous Year Question Papers [Link]
Notification – [ विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें ]

