ISFR23-min

State of Forest Report 2023 : Chhattisgarh | वन स्थिति रिपोर्ट


भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (ISFR) 2023


भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रकाशित ISFR (India State of Forest Report) रिपोर्ट प्रत्येक 02 वर्षों में जारी की जाती है। इसका मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है, जो केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इस रिपोर्ट का प्रारंभ वर्ष 1987 में हुआ था और वर्ष 2023 की रिपोर्ट इसका 18वाँ संस्करण है।

State of Forest Report 2023 – Chhattisgarh

18वीं भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के आधार पर तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार राज्य का वनावरण 55,812 km² (41.28%) है।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि (Area Wise) से सर्वाधिक वन आवरण (Forest Cover) वाले शीर्ष तीन राज्य मध्य प्रदेश (77,073 km² ), अरुणाचल प्रदेश (65,882 km²) और छत्तीसगढ़ (55,812 km²) हैं।
  • वर्ष 2021 की तुलना में वन एवं वृक्ष आवरण में अधिकतम वृ‌द्धि दर्शाने वाले शीर्ष तीन राज्य छत्तीसगढ़ (684 km²), उत्तर प्रदेश (559 km²) और ओडिशा (559 km²)  हैं।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन एवं वृक्ष आवरण वाले शीर्ष तीन राज्य हैं- मध्य प्रदेश 85,724 km², अरुणाचल प्रदेश 67,083 km² और महाराष्ट्र 65,383 km² है।

ISFR रिपोर्ट 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

छत्तीसगढ़ के कुल वन आवरण क्षेत्र ( 55,812 km²) को तीन वर्गों में बाँँटा गया है ।
  • अतिसघन वन (VDF) [वन घनत्व > 70%] – 7416 km² (5.49%)
  • मध्यम सघन वन (MDF) [वन घनत्व 40%-70%] – 31,983 km² (23.65%)
  • खुले वन (OF) [वन घनत्व 10%-40%] – 16,411 km² (12.14%)
जिलावार वनावरण
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से न्यूनतम
    शीर्ष – बीजापुर (7092 km²) > कोरिया (4108 km²) > कांकेर (3455 km²)
    न्यूनतम – बेमेतरा (7.51 km²)
  • प्रतिशत के रूप में वनावरण
    अग्रणी – बीजापुर (83%) > नारायणपुर (68%) > कोरिया (62%)
    न्यूनतम – बेमेतरा जिला (0.26%)

वर्ष 2021 की तुलना में सर्वाधिक वृद्धि बस्तर जिले (+19 km²) में और सबसे अधिक गिरावट मुंगेली (-17.27 km²) जिले में दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 1,35,192 km² है, जिसमें से 59,816 km² क्षेत्र वनाच्छादित है, यह वन क्षेत्र तीन वर्गों में विभाजित है।

  • आरक्षित वन – 25,897 km² (43.29%)
  • संरक्षित वन – 24,036 km² (40.21%)
  • अवर्गीकृत वन – 9,883 km² (16.50%)

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 की तुलना में देश के वन और वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग कि.मी. की वृद्धि हुई है, जिसमें वनावरण में 156 वर्ग कि.मी. और वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग कि.मी. की वृद्धि शामिल है


Important Links

For More Updates ! Join DKAcademyCGPSC WhatsApp and Telegram Channel

***

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *