दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि कल्याण मजदूर योजना | DDUBKMKY


Deendayal Upadhyay Landless Agricultural Labourers Welfare Scheme

FeatureImages

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने न्यू सर्किट हाउस स्थित आडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। यह योजना राज्य के भूमिहीन परिवारों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 5,62,112 हितग्राही परिवारों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा तथा सरकार द्वारा ₹562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये की राशि भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रदान की जाएगी।

मुख्य उद्देश्य
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों की शुद्ध आय में वृद्धि करना
  • उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना
  • सामाजिक सुरक्षा और जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना
लाभार्थी 
  • वनोपज संग्राहक परिवार, चरवाहे, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार साथ ही, अनुसूचित क्षेत्रों के पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी परिवार भी लाभार्थियों में सम्मिलित हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 10000/- रु की राशि प्रदान की जावेगी ।