Computer Typing and Shorthand Skill Test

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ स्थापित किया गया है। परिषद द्वारा विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के पदों के लिए आवश्यक कौशल एवं कम्प्यूटर पारंगतता के मूल्यांकन हेतु परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जैसे –
➤ डाटा एंट्री ऑपरेटर / सहायक ग्रेड-3
➤ शीघ्रलेखक / स्टेनो टायपिस्ट
आयोजित होने वाली परीक्षाएं
➤ हिन्दी एवं कम्प्यूटर टायपिंग कौशल परीक्षा,
➤ हिन्दी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी परीक्षा
पात्रता
➤ हाईस्कूल परीक्षा (10th) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण परीक्षार्थी उपरोक्त परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं।
➤ परीक्षार्थी को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को 16 वर्ष की आयु का होना अनिवार्य है।
परीक्षा पद्धति
हिन्दी / अंग्रेजी शीघ्रलेखन
➤ डिक्टेशन: 500 शब्द, गति: 100 शब्द प्रति मिनट, समय: 5 मिनट
डिक्टेटेड आलेख को कम्प्यूटर पर टाइप करने से पहले 5 मिनट का समय पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इस अवधि में परीक्षार्थी आलेख का अध्ययन करने के साथ कम्प्यूटर सिस्टम का परीक्षण भी कर सकेंगे।
- इसके बाद डिक्टेटेड आलेख को 40 मिनट में कम्प्यूटर पर टाइप करना होगा।
- किसी भी स्थिति में हस्तलिखित आलेख मान्य नहीं होगा।
- मूल आलेख डिक्टेट करने से पहले 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 1 मिनट का ट्रायल पैसेज भी दिया जाएगा।
- परीक्षार्थी को पेंसिल लाना होगा।
हिन्दी / अंग्रेजी कम्प्यूटर टायपिंग कौशल
➤ कौशल परीक्षा में 5000, 8000 एवं 10,000 Key Depression प्रति घंटा की गति से 15 मिनट का प्रश्न-पत्र होगा।
- 5000 Key Depression – प्रश्न-पत्र में लगभग 1668 Key Depression, उत्तीर्ण होने के लिए 1250 Key Depression (75%) 15 मिनट में सही टंकित करना होगा।
- 8000 Key Depression – प्रश्न-पत्र में लगभग 2666 Key Depression, उत्तीर्ण होने के लिए 2000 Key Depression (75%) 15 मिनट में सही टंकित करना होगा।
- 10000 Key Depression – प्रश्न-पत्र में लगभग 3333 Key Depression, उत्तीर्ण होने के लिए 2500 Key Depression (75%) 15 मिनट में सही टंकित करना होगा।
हिन्दी टायपिंग के लिए की-बोर्ड / फॉन्ट
उपरोक्त हिन्दी/अंग्रेजी कम्प्यूटर टायपिंग कौशल परीक्षा हेतु – Krutidev 010, Devlys 010 Unicode (Unicode Font) या समिति द्वारा लिए गए निर्णयानुसार कोई अन्य उपयुक्त फॉन्ट का चयन किया जाएगा, जो अंतिम होगा।
📚 NEXT TOPIC
🔥 Hindi aur English Typing Kaise Kare? अगले टॉपिक में जानेंगे… 🚀
- हिन्दी टायपिंग की शुरुआत
- English Typing की शुरुआत
- Keyboard Layout
- Typing Practice
- Speed बढ़ाने का तरीका
