Mandi Sub-Inspector Recruitment Exam 2026
CG Vyapam द्वारा मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

📌 पदों की कुल संख्या – 200
पद विवरण
➥ पद नाम: मंडी उप निरीक्षक
➥ विभाग: छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड
➥ सेवा श्रेणी: अराजपत्रित
➥ वेतन मैट्रिक्स: लेवल-6 (₹25300 – ₹80500)

महत्वपूर्ण तिथियां
➥ ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 06/02/2026
➥ आवेदन की अंतिम तिथि: 27/02/2026
➥ संभावित परीक्षा तिथि: 26/04/2026
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया (परीक्षा योजना)
➥ प्रश्नों की संख्या: 100 (100 अंक)
➥ प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
➥ परीक्षा का समय: 2 घंटे (10:00 से 12:15)
[Note – परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा।]
पाठ्यक्रम (Syllabus)
➥ Part 1: भाषा, गणित और सामान्य अध्ययन
➥ Part 2: Reasoning, सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटना, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
➥ Part 3: कम्प्यूटर
पाठ्यक्रम विस्तार
➥ हिन्दी (07 अंक) – स्वर-व्यंजन-वर्तनी, लिंग-वचन-काल, संज्ञा-सर्वनाम-विशेषण-क्रिया-कारक, समास, संधि, रस एवं अलंकार, छंद, व्याकरणिक अशुद्धियाँ, शब्द रचना, शब्द भेद, पर्यायवाची-विलोम, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ सम्मिलित होंगी।
➥ English (08 अंक) – English Grammar, Transformation of Sentences, Vocabulary, Number, Gender, Articles, Pronoun, Verb, Adverb, Conjunction, Preposition, Active-Passive Voice, Direct-Indirect Narration, Synonyms-Antonyms, One Word Substitution, Spellings एवं Idioms & Phrases।
➥ गणित (20 अंक) – संख्याओं पर आधारित संक्रियाएँ, वर्ग-घन, वर्गमूल-घनमूल, HCF-LCM, भिन्न, औसत, चाल-समय-दूरी, बीजगणित, रैखिक समीकरण, अनुपात-समानुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, रेखा-कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त तथा घन, गोला, बेलन, शंकु जैसे क्षेत्रफल-आयतन से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
➥ Reasoning (10 अंक) – तर्कशक्ति, संबंध पहचान, सादृश्य, श्रृंखला, वर्गीकरण, चित्र आधारित प्रश्न एवं पैटर्न से प्रश्न पूछे जाएंगे।
➥ सामान्य ज्ञान (25 अंक) के अंतर्गत भारतीय संविधान एवं शासन व्यवस्था, इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था तथा सामान्य विज्ञान शामिल होंगे।
➥ समसामयिक घटनाक्रम (10 अंक) – राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित करंट अफेयर्स।
➥ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (10 अंक) – राज्य का इतिहास, भूगोल, राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, योजनाएँ, पुरस्कार-सम्मान, लोकसंस्कृति, लोकनृत्य-लोकगीत तथा प्रमुख व्यक्तित्वों से संबंधित प्रश्न
➥ कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान (10 अंक) – कम्प्यूटर का उपयोग एवं महत्व, कम्प्यूटर के प्रमुख भाग – CPU, Input/Output Devices, प्रिंटर के प्रकार – Inkjet, Laserjet आदि, ऑपरेटिंग सिस्टम – MS DOS, Commercial एवं Open Source, MS Office – Word, Excel, PowerPoint, इंटरनेट – Email, Website Surfing, Document Search, एंटीवायरस एवं कम्प्यूटर वायरस, मल्टीमीडिया – Audio, Video, Text, CD / DVD की जानकारी, Google, Altavista, YouTube एवं Search Engine का उपयोग।
Mandi Nirikshak Previous Year Question Paper
➥ MBD23 [Mandi Nirikshak] – छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड [ Question Paper | Model Key ]
Notification – [ विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें ]

