Chapter 3 : State Income [CG Economic Survey 2024-25]
मुख्य बिन्दु
- वर्ष 2024-25 के प्रचलित भावों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य में 5,67,88,043 लाख रू. अनुमानित है जो कि वर्ष 2023-24 से 10.89 प्रतिशत अधिक है।
- वर्ष 2024-25 के स्थिर भाव (2011-12) में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य पर 3,29,75,231 लाख रू. अनुमानित है जो कि वर्ष 2023-24 से 7.51 प्रतिशत अधिक है।
- राज्य में क्षेत्रवार वृद्धि वर्ष 2024-25 के लिए स्थिर भाव (2011-12) पर कृषि 5.38, उद्योग 6.92, सेवा 8.54 प्रतिशत अनुमानित है।
- वर्ष 2024-25 में अखिल भारत के स्थिर भाव (2011-12) में सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य में 6.4 प्रतिशत वृद्धि जिसमें कृषि क्षेत्र का 3.6, उद्योग क्षेत्र में 6.2 एवं सेवा क्षेत्र में 7.2 प्रतिशत वृद्धि (आधार मूल्यों) पर अनुमानित।
- पूर्व वर्षों की भांति उद्योग क्षेत्र का योगदान सकल राज्य घरेलू उत्पाद स्थिर भाव (2011-12) 2024-25 में सर्वाधिक 47.90 प्रतिशत होना अनुमानित ।
- वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद स्थिर भाव (2011-12) में प्रतिशत वृद्धि सर्वाधिक व्यापार, होटल एवं जलपानगृह (14.06) प्रक्षेत्र एवं न्यूनतम रेल्वें (-7.38) प्रक्षेत्र में संभावित है।
- प्रति व्यक्ति आय (निवल राज्य घरेलू उत्पाद प्रचलित भाव के आधार पर) छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024-25 के अग्रिम अनुमान अनुसार 1,62,870 रू. वहीं अखिल भारत के लिए यह 2,00,162 रू. अनुमानित है।
आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़द्वारा राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान वर्ष 2024-25 के लिए आधार वर्ष (2011-12) एवं प्रचलित भावों पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार तैयार किये गये है। यह अनुमान तालिका कमांक 3.1 से 3.6 में दर्शाये गये है। राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान बेंचमार्क सूचकांक दृष्टिकोण के आधार पर तैयार किये जाते है। क्षेत्रवार अनुमान तैयार करने के लिए सूचकांको से बाह्यगणन के आधार पर किया जाता है, जैसे औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, वित्तीय वर्ष के प्रथम 8-9 माह के थोक मूल्य सूचकांक, कृषि फसलों के प्रथम अग्रिम अनुमान, पशुधन के उत्पादन लक्ष्य, वानिकी विभाग के लक्ष्य, सूचीबद्ध कंपनियों का वित्तीय प्रदर्शन की प्रवृत्ति, राज्य सरकार के बजट लेखा, बिक्रीकर, बैंक के अग्रिम एवं क्रेडिट लेखा, रेल एवं वायु यातायात आगम-निर्गत यात्री संख्या, स्टाम्प शुल्क, पंजीकृत वाहनों की संख्या की जानकारी आदि।
सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान (2024-25), स्थिर भाव (2011-12) पर
3.1 अग्रिम अनुमान वर्ष 2024-25 के लिए सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान उपलब्ध प्रवृत्तियों एवं सूचकाँकों पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 का अग्रिम अनुमान बाजार भाव में स्थिर मूल्य (आधार वर्ष 2011-12) पर रु. 3,29,75,231 लाख अनुमानित है जो कि गत वर्ष 2023-24 से 7.51 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। क्षेत्रवार अनुमान तालिका 3.1 में दिये गये हैं।
3.2 अग्रिम अनुमान वर्ष 2024-25 के लिए सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान उपलब्ध प्रवृत्तियों एवं सूचकांकों पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 का अग्रिम अनुमान बाजार मूल्य में प्रचलित भाव पर रु. 5,67,88,043 लाख अनुमानित है जो की गत वर्ष 2023-24 से 10.89 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। क्षेत्रवार अनुमान निम्नांकित तालिका में दिये गये हैं।
सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुमान वर्ष 2023-24 (त्वरित)
3.3 स्थिर भाव सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुमान वर्ष 2023-24 के लिए स्थिर मूल्यों (2011-12) पर त्वरित अनुमान बाजार मूल्य पर रु. 3,06,71,211 लाख है। जो कि वर्ष 2022-23 के अनुमानों की तुलना में 7.31 प्रतिशत कुल अर्थव्यवस्था में वृद्धि आंकलित है।
3.3.1 कृषि क्षेत्र स्थिर भाव पर वर्ष 2023-24 के दौरान कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में वृद्धि 3.03 प्रतिशत पूर्व वर्ष 2022-23 की तुलना में परिलक्षित हुई है, इस क्षेत्र के अंतर्गत फसलों में 1.69, मत्स्य क्षेत्र में 12.01 रही जबकि वानिकी एवं पशुधन क्षेत्र में कमशः 1.55 एवं 2.05 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है।
3.3.2 उद्योग क्षेत्र-उद्योग क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 4.87 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत, गैस एवं जल प्रदाय क्षेत्र में 4.20 प्रतिशत वृद्धि, विनिर्माण क्षेत्र में 1.36 प्रतिशत वृद्धि. निर्माण गतिविधियों में 6.94 प्रतिशत वृद्धि आंकलित है, जबकि खनन एवं उत्खनन क्षेत्र में 10.23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी।
3.3.3 सेवा क्षेत्र-सेवा क्षेत्र के अधिकांश अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रदाय किये जाते है। अतः इस उप क्षेत्र के प्रारंभिक अनुमानों के लिये प्रवृत्तियों एवं अन्य परिणामों के आधार पर अनुमान तैयार किये जाते है। सेवा क्षेत्र वर्ष 2023-24 के दौरान 10.43 प्रतिशत वृद्धि आंकलित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत अधिकतम हिस्सेदारी 7.98 प्रतिशत स्थावर सम्पदा इत्यादि क्षेत्र का है, जिसमें कि 4.84 प्रतिशत वृद्धि हुई। द्वितीय स्थान व्यापार, होटल एवं रेस्टोरेंट का रहा जिसका हिस्सा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 6.85 प्रतिशत रहा, जिसमें कि 19.40 प्रतिशत वृद्धि हुई। परिवहन, भण्डार एवं संचार क्षेत्र में वृद्धि 6.99 प्रतिशत हुई।
3.4 प्रचलित भाव सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुमान वर्ष 2023-24 बाजार मूल्य प्रचलित भावों पर रु. 5,12,10,749 लाख है, जो की पिछले वर्ष 2022-23 की तुलना में 11.60 प्रतिशत अधिक है।
3.4.1 कृषि क्षेत्र प्रचलित भाव पर वर्ष 2023-24 के दौरान कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 8.71 प्रतिशत पूर्व वर्ष 2022-23 की तुलना में वृद्धि परिलक्षित हुई है. इस क्षेत्र के अंतर्गत फसलों में 9.82 प्रतिशत, मत्स्य क्षेत्र में 11.78 प्रतिशत, वानिकी एवं पशुधन क्षेत्र में कमशः 1.09 एवं 12.79 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।
3.4.2 उद्योग क्षेत्र– प्रचलित भाव पर उद्योगक्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 10.16 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत, गैस एवं जल प्रदाय क्षेत्र में 5.77 प्रतिशतवृद्धि, विनिर्माण क्षेत्र में 8.81 प्रतिशत वृद्धि, निर्माण गतिविधियों में 13.08 प्रतिशत वृद्धि आंकलित है, जबकि खनन एवं उत्खनन क्षेत्र में 11.24 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी।
3.4.3 सेवा क्षेत्र सेवा क्षेत्र के अधिकांश अनुमान केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रदाय किये जाते है। अतः इस उप क्षेत्र के प्रारंभिक अनुमानों के लिये प्रवृत्तियों एवं अन्य परिणामों के आधार पर अनुमान तैयार किये जाते है। सेवा क्षेत्र वर्ष 2023-24 के दौरान 13.57 प्रतिशत वृद्धि आंकलित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य उपक्षेत्र यथा स्थावर सम्पदा इत्यादि क्षेत्र में 8.22 प्रतिशत वृद्धि, व्यापार, होटल एवं जलपान गृह क्षेत्र में 21.99 प्रतिशत वृद्धि एवं परिवहन, भण्डार एवं संचार क्षेत्र में 7.64 प्रतिशत वृद्धि हुई।
3.5 निवल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2023-24 में निवल राज्य घरेलू उत्पाद प्रचलित भावों (बाजार मूल्य) पर अनुमानों के अनुसार रू. वृद्धि 4,52,42,586 लाख अनुमानित है, जो कि वर्ष 2022-23 के अनुमान की तुलना में 11.58 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। स्थिर भावों में वर्ष 2023-24 बाजार मूल्य पर निवल राज्य घरेलू उत्पाद का अनुमान रू. 2,66,37,368 लाख आंकलित है, जो कि वर्ष 2022-23 की तुलना में 7.23 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।
3.6 प्रति व्यक्ति आय प्रति व्यक्ति आय, निवल राज्य घरेलू उत्पाद को प्रोजेक्टेड जनसंख्या से भाग देकर निकाला जाता है। वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय (प्रति व्यक्ति निवल राज्य घरेलू उत्पाद, प्रचलित भावों पर) बाजार मूल्य पर रू. 1,62,870 अनुमानित है, जबकि वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय रू. 1,48,922 है। वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता हैं। वर्ष 2019-20 से 2024-25 की प्रति व्यक्ति आय निम्नांकित तालिका में दर्शाया गया है-
See also
References
Take an online test on the CG Economic Survey and CG Budget from the DKAcademyCGPSC App.
***